नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार, 98 मोबाइल समेत 300 से अधिक पार्ट्स बरामद
1. Noida Uttar Pradesh
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग, टप्पेबाजी और चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 98 चोरी और स्नैच किए गए मोबाइल फोन, 100 मोबाइल डिस्प्ले, 207 बैटरियां, 40 मोबाइल खोखे, 103 बैक पैनल, 10 पेचकस, एक अवैध चाकू तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर ग्रीन बेल्ट, सेक्टर-63 से कुशल और रूपेश उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक लूटा गया मोबाइल, अवैध चाकू और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल अपने साथियों को बेचने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने निजामुद्दीन, आरिफ, सोनू, छोट्टे, गुलफाम और हारुन को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी और लूट के मोबाइल 1500 से 2000 रुपये में खरीदकर उनके पार्ट्स अलग-अलग बेचते थे और उससे होने वाले मुनाफे को आपस में बांट लेते थे। बरामद सामान में कुल 98 मोबाइल फोन, 100 डिस्प्ले, 207 बैटरियां, 40 मोबाइल बॉडी (खोखे), 103 बैक पैनल और मोबाइल खोलने के उपकरण शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से कुल मिलाकर 300 से अधिक मोबाइल और उनके पार्ट्स बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी हैl
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0