नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, ACP-1 रवि शंकर ने पुलिस बल के साथ की फुट पेट्रोलिंग

बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

Nov 27, 2026 - 20:52
 0  14
नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, ACP-1 रवि शंकर ने पुलिस बल के साथ की फुट पेट्रोलिंग

संपूर्ण सिटी न्यूज़ कंचन सिंह ब्यूरो नोएडा 

नोएडा। गौतमबुद्धनगर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से नोएडा पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन तथा डीसीपी/एडीसीपी नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 नोएडा श्री रवि शंकर ने पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न बाजारों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग की।

इस दौरान एसीपी रवि शंकर ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एसीपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों की बैरिकेडिंग लगाकर सघन चेकिंग की जाए। इसके साथ ही क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर सके।

पुलिस अधिकारियों का उद्देश्य बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना तथा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS