नोएडा में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पूर्व सैन्य अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने अर्पित किए पुष्प

Aug 14, 2026 - 17:24
Aug 14, 2026 - 17:29
 0  5
नोएडा में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पूर्व सैन्य अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने अर्पित किए पुष्प

संवाददाता: आसिफ चौधरी

गौतमबुद्धनगर, 14 अगस्त 2026। संवाददाता: प्रीति गौतम।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शहीदों के त्याग, बलिदान एवं देश की रक्षा के लिए उनके अदम्य साहस को नमन करते हुए शुक्रवार को सेक्टर-29, नोएडा स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पूर्व सैन्य अधिकारियों तथा विद्यार्थियों ने अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, प्रशासक जिला पंचायत अमित कुमार, मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी एवं पूर्व सैन्य अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने देश की रक्षा एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद किया।

इस अवसर पर पूर्व सैन्य अधिकारियों ने शहीदों के जीवन, उनके सैन्य योगदान तथा राष्ट्र की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी, सुरक्षा एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके जीवन और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देते रहेंगे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड तथा एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों एवं स्काउट-गाइड के प्रतिभागियों ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर अमर शहीदों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पूर्व सैन्य अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS