नोएडा में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, दो लैपटॉप और अवैध तमंचा बरामद
संपूर्ण सिटी न्यूज़ प्रियंका पांडे ब्यूरो नोएडा
सेक्टर-20 पुलिस ने तिकोनिया पार्क सेक्टर-27 के पास से आरोपी को दबोचा, 1500 रुपये नकद भी बरामद
नोएडा। गौतमबुद्धनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेक्टर-20 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, दो लैपटॉप, 1500 रुपये नकद और एक अवैध तमंचा .315 बोर बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अंकित भाटी पुत्र ओमकार भाटी को नोएडा के सेक्टर-27 स्थित तिकोनिया पार्क के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित भाटी (30 वर्ष) पुत्र ओमकार भाटी निवासी ग्राम गंगोल, थाना परतापुर, जनपद मेरठ के रूप में हुई है। वर्तमान में वह नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सरफाबाद की गली नंबर-2 में किराये के मकान में रह रहा था।
चोरी की बाइक समेत अन्य सामान बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। ई-चालान एप पर जांच करने पर मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर UP24AY3930 पाया गया, जिसका चेसिस नंबर MBLHAW122NHE11186 है।
इसके अतिरिक्त पुलिस ने दो चोरी के लैपटॉप, 1500 रुपये नकद और एक अवैध तमंचा .315 बोर बरामद किया है। बरामद 1500 रुपये थाना सेक्टर-20 में दर्ज मुकदमा संख्या 412/2026 से संबंधित बताए गए हैं।
आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना सेक्टर-20 में चोरी से संबंधित दो मुकदमे तथा थाना बिसरख में चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे शामिल हैं।
पंजीकृत अभियोग
थाना सेक्टर-20 में मुकदमा अपराध संख्या 437/2026 धारा 317(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0