थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी/स्नेचिंग करने वाला 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी/स्नेचिंग के 03 मोबाइल फोन, ₹2000/- नकद, चोरी की 01 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।
Bureau Report Reeta Singh
दिनांक 30.09.2026 को थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी व स्नेचिंग करने वाला 01 शातिर अभियुक्त निखिल मिश्रा उर्फ कन्हैया पुत्र राजीव मिश्रा को सेक्टर-57 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी/स्नेचिंग के 03 मोबाइल फोन, मोबाइल फोन बिक्री से प्राप्त शेष ₹2000/- नकद, चोरी की मोटरसाइकिल रजि0नं0-DL4SDV7034 व 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।
पूछताछ का संक्षिप्त विवरण/ अपराध करने का तरीका-
अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोबाइल फोन चोरी एवं स्नेचिंग करता था। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में अभियुक्त ने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल उसने सेक्टर-56, नोएडा से चोरी की थी तथा सेक्टर-58, नोएडा से एक iPhone 14 Pro मोबाइल फोन छीना था, जिसे उसने सस्ते दामों पर राह चलते व्यक्ति को बेच दिया था। बिक्री से प्राप्त धनराशि को उसने शौक-मौज में खर्च कर दिया, जिसमें से ₹2,000 उसके पास बचे हुए हैं। बरामद अन्य 03 मोबाइल फोनों के संबंध में जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
निखिल मिश्रा उर्फ कन्हैया पुत्र राजीव मिश्रा निवासी ग्राम सरौठ पक्षाया, थाना जसरथपुर, एटा वर्तमान पता खोड़ा कॉलोनी, थाना खोड़ा, गाजियाबाद, उम्र लगभग 24 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरण-
1. मु0अ0सं0- 328/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0सं0- 329/2026 धारा 304(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर।
3. मु0अ0सं0- 339/2026 धारा 317(2), 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण-
1- चोरी/ स्नेचिंग के 03 मोबाइल फोन।
2- चोरी की 01 मोटरसाइकिल संबंधित मु0अ0सं0-328/2026 धारा 303(2) बीएनएस।
3- मोबाइल फोन बिक्री से प्राप्त शेष ₹2000/- नकद संबंधित मु0अ0सं0 329/26 धारा 304(2) बीएनएस।
4- 01 अवैध चाकू।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0