थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा कार चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की कार व फर्जी नम्बर प्लेट बरामद।
Bureau Report NoidaTulika Tyagi कावादिया द्वारा थाना सेक्टर-20 पर तहरीर देकर सूचना दी गई कि उनके द्वारा अपनी गाड़ी रजि नं0 UP14GB1456 वेब सिल्वर टॉवर के सामने पार्किंग में खड़ी की गयी थी। जब वह वापस आई तो उन्हे अपनी गाड़ी नहीं मिली। इस संबंध में थाना सेक्टर-20 पर मु0अ0सं0 380/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 13.09.2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से कार चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त अरूण पुत्र अखिलेश को अट्टापीर से डीएलएफ मॉल की ओर जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी कार HYUNDAI EXTER मय फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की गयी है। उपरोक्त कार की डिग्गी में कार की सही नम्बर प्लेट UP14GB1456 बरामद हुई है।
अभियुक्त का विवरण-
अरूण पुत्र अखिलेश निवासी ग्राम सोनसा, थाना बागवाला, जिला एटा वर्तमान पता छिजारसी, थाना सेक्टर-63, नोएडा उम्र करीब 22 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
1-01 कार HYUNDAI EXTER रजि0 नं0 UP14GB1456
2-फर्जी नं0 प्लेट UP16C0007TC/02
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 380/2026 धारा 303(2)/317(2)/345(3) बीएनएस थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0