थाना बीटा-2 पुलिस टीम द्वारा लूट की झूठी सूचना देकर रूपयों को हडपने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 3,88,700/- रूपये व घटना में प्रयुक्त कार बरामद।
थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा दिनांक 20.08.2026 को लूट की झूठी सूचना देकर रूपयों को हडपने वाला अभियुक्त पुनीत कुमार वशिष्ठ पुत्र महेश कुमार वशिष्ठ को महानंदन टी-पाइंट के पास थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 3,88,700/- रूपये व घटना में प्रयुक्त कार यूपी 16 एफआर 9983 बरामद हुयी है।
घटना का विवरण/आपराध करने का तरीका-
अभियुक्त ब्लिंकिट स्टोर से डिस्टीव्यूटर वैश्वनी इन्टरप्राइरेज के कैश कलेक्शन के रूपयो को बैंक में जमा करने का कार्य करता है। अभियुक्त दिनांक 18.08.2026 को पूर्वांचल रायल सिटी से कैश कलेक्शन के तीन लाख अट्ठाहसी हजार सात सौ रूपये अपनी गाडी यूपी 16 एफआर 9983 से बैंक में जमा करने के लिये ले जा रहा था लेकिन अभियुक्त द्वारा पैसों को बैंक में जमा न कर पैसो को लेकर नीयत खराब हो गयी तथा रूपयों को अपने पास रख लिया गया और लूट की झूठी सूचना दी गयी। उक्त के सम्बन्ध में थाना बीटा -2 पर देकर दिनांक 18.08.2026 को मु0अ0स0 319/2026 धारा 303(2)/324(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
पुनीत कुमार वशिष्ठ पुत्र महेश कुमार वशिष्ठ निवासी फ्लैट नम्बर 407 अल्फा-1 थाना बीटा-2 ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0स0 319/2026 अन्तर्गत धारा 316(2)/317(2)/240 बीएनएस थाना बीटा-2 गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण
3,88,700/- रूपये नकद
घटना में प्रयुक्त कार यूपी 16 एफआर 9983
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0