थाना फेस-2 पुलिस द्वारा नवजात शिशु को 08 घंटे के अंदर सकुशल बरामद करते हुए अपहरण करने वाली 01 अभियुक्ता गिरफ्तार।
दिनांक 06.10.2026 को वादी की पत्नी ने भंगेल स्थित अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। दिनांक 08.10.2026 की शाम को एक अज्ञात महिला अस्पताल में वादी की पत्नी एवं उसकी माँ के पास आई और किसी सरकारी योजना के तहत 2,500 रुपये दिलाने का झाँसा देकर उनसे जान-पहचान बढ़ाई। दिनांक 09.10.2026 की सुबह उक्त महिला अस्पताल में पुनः आई और वादी के नवजात शिशु को दुलारने लगी। इस दौरान उसने परिजनों को बातों में उलझाकर धोखे से नवजात शिशु को अपने साथ लेकर चली गई।
कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 09.10.2026 को थाना फेस-2 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर कार्रवाई करते हुए नवजात शिशु को 08 घंटे के अंदर सकुशल बरामद करते हुए अपहरण करने वाली 01 अभियुक्ता उपासना पत्नी सोनू कुमार को एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है तथा 01 बालअपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। अभियुक्ता के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी बिना नंबर प्लेट बरामद की गई है।
पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-
अभियुक्ता उपासना ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसकी बहन की कोई संतान नहीं है। अपनी बहन को बच्चा देने के उद्देश्य से वह अस्पताल से तीन दिन के नवजात शिशु को लेकर चली गई थी। पूछताछ के आधार पर अन्य जानकारी प्राप्त की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-
उपासना पत्नी सोनू कुमार निवासी ग्राम बावली, थाना बड़ौत, बागपत, वर्तमान पता ग्राम भंगेल, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 26 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 468/2026, धारा 318(4)/137(2) बीएनएस, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण-
1- नवजात शिशु (सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।)
2- 01 स्कूटी बिना नंबर प्लेट (सीज अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0