जस्टडायल नोएडा सेक्टर-16 में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Aug 15, 2026 - 12:29
 0  67
1 / 1

1.

jJust Dial सीएस अजय सिंह की मौजूदगी में देशभक्ति के रंग में रंगा कार्यक्रम, कर्मचारियों ने नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

रिपोर्ट: मीनाक्षी गोयल | सम्पूर्ण सिटी न्यूज

नोएडा। 15 अगस्त के अवसर पर नोएडा सेक्टर-16 स्थित जस्टडायल कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह में ऊर्जा और उमंग का माहौल बना दिया।

समारोह के दौरान तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना देखने को मिली। कर्मचारियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पूरे आयोजन में टीम स्पिरिट, खुशी और देश के प्रति गर्व की भावना नजर आई।

कार्यक्रम में सीएस अजय सिंह की विशेष मौजूदगी रही। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता और प्रगति में अपना योगदान देने का संदेश दिया।

जस्टडायल के कर्मचारियों ने एक-दूसरे के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS