गौर मॉल व आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के निर्देश

Aug 14, 2026 - 22:06
 0  50

पत्रकार: अनुज गुप्ता

                      ग्रेटर नोएडा वेस्ट। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार को डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों, बीडीडीएस टीम और डॉग स्क्वाड के साथ थाना बिसरख क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने एडीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री स्वतंत्र कुमार सिंह और एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा श्री कमलेश कांत के साथ गौर मॉल तथा आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। इसके साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों पर बैरीकेडिंग लगाकर संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया। पुलिस टीम ने क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS