गाजियाबाद: तुलसी निकेतन में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Bureau Report Raj Chaudhary
टीला मोड़ पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पीली धातु का गले का हार, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2 लाख है, और ₹5,000 नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 को तुलसी निकेतन निवासी हैदर अब्बास ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह परिवार के साथ गांव गया हुआ था। 5 अगस्त को घर लौटने पर अलमारी खुली मिली, जिसके बाद जांच करने पर बहन की शादी के लिए जमा किए गए करीब ढाई से तीन लाख रुपये और सोने का हार चोरी होने की जानकारी हुई।
शिकायत के आधार पर थाना टीला मोड़ में धारा 305(a) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। मैनुअल इनपुट, CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 सितंबर 2026 को तुलसी निकेतन पशु चिकित्सालय, भौपुर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान (25 वर्ष) और रिहान उर्फ बाबू (19 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों तुलसी निकेतन के फ्लैट नंबर 1606 के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/331(4) BNS की बढ़ोतरी की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0