इंदिरापुरम में पुलिस मुठभेड़, मोबाइल-चेन स्नैचिंग गैंग का आरोपी घायल

Sep 21, 2026 - 23:36
 0  15
इंदिरापुरम में पुलिस मुठभेड़, मोबाइल-चेन स्नैचिंग गैंग का आरोपी घायल

संपूर्ण सिटी न्यूज़ हेमंत गुप्ता 

गाजियाबाद। थाना इंदिरापुरम पुलिस ने सोमवार रात कनावनी पुस्ता रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार रुकने के बजाय तेजी से भागने लगे। पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस का कहना है कि जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी की पहचान सोहेल, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में सोहेल ने करीब 15 दिन पहले इंदिरापुरम क्षेत्र की वसुंधरा चौकी के अंतर्गत मोबाइल स्नैचिंग की घटना में शामिल होने की बात बताई है। पुलिस का दावा है कि सोहेल अपने साथी आमिर के साथ मिलकर इंदिरापुरम और दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में मोबाइल और चेन स्नैचिंग की घटनाएं करता था।

बरामदगी

पुलिस ने घायल आरोपी के कब्जे से:

एक तमंचा

एक जिंदा कारतूस

दो खोखा कारतूस

काले रंग की ड्यूक बाइक

बरामद करने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक बाइक दिल्ली से चोरी की गई थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच में आधा दर्जन से अधिक चोरी, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

फरार आरोपी आमिर की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बाइट: श्री सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त, इंदिरापुरम।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS